लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में घायल शबाना की हालत अब कैसी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 11:18 IST

Open in App
  मुंबई -पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत स्थिर हैं..शबाना आज़मी को मुंबई के कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. शबाना आजमी के साथ ही सफर कर रहे उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर को चोटें नहीं आई.. जबकि कार के ड्राईवर को हल्की चोटें आई हैं..महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दुर्घटना के तुरंत बाद शबाना को पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में लाया गया..कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा, शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.यह हादसा मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर में उस समय हुआ जब पुणे जा रही शबाना आजमी और जावेद अख्तर की टाटा सफारी कार ट्रक से भिड़ गई। जावेद अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का ड्राईवर एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कार ट्रक से भिड़ गई..हादसे की खबर मिलते ही फरहान और ज़ोया अख्तर अस्पताल पहुंचे..कुछ ही देर बाद बिजनेसमैन अनिल अंबानी भी शबाना आजमी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है..मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.. हादसे के बाद तबू, अनिल कपूर जैसी बालीवुड की कई हस्तियां उनका हालचाल लेने पहुंच रही हैं..me> 
टॅग्स :शबाना आज़मीजावेद अख्तरअनिल अंबानीफरहान अख़्तरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब