लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi का हमला - PM Modi ने ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को सौंप दिया, देश को जवाब दें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 12, 2021 13:04 IST

Open in App
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को दे दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चीन के सामने झुक गए और उन्होंने सैनिकों की शहादत के साथ विश्वासघात किया है। आपको बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत सरकार पर निशाना साधा । राहुल ने कहा कि पैंगोंग झील इलाके में हमारे सैनिक फिंगर 3 पर तैनात रहेंगे, जबकि हमारा इलाका फिंगर 4 है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि हमने अपना इलाका चीनियों को क्‍यों सौंप दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा, "कल रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख के हालात पर एक बयान दिया। अब, हमें पता चलता है कि हमारे सैनिक फिंगर 3 पर तैनात रहेंगे। फिंगर 4 हमारा इलाका है। अब, हम फिंगर 4 से फिंगर 3 पर आ गए हैं। मिस्‍टर मोदी ने हमारा इलाका चीनियों को क्‍यों दे दिया है?"इसका जवाब प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को देना है। देपसांग इलाके में चीन हमारी सीमा के अंदर आया है। इस बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।’’ राहुल ने कहा, "हिंदुस्‍तान की सरकार की नेगोशिएटिंग पोजिशन थी कि अप्रैल 2020 में जो हालात थे, वही बहाल हो। उसको सरकार भूल गई। चीन के सामने नरेंद्र मोदी ने अपना सिर झुका दिया। माथा टेक दिया। हमारी जमीन फिंगर 4 तक है। नरेंद्र मोदी ने फिंगर 3 से फिंगर 4 की जमीन चीन को पकड़ा दी।" प्रधानमंत्री एक कायर हैं जो चीन के सामने खड़े नहीं हो सकते। यही तथ्‍य है। वह सेना के बलिदान पर थूक रहे हैं, वो यही कर रहे हैं। वह सेना के त्‍याग का अपमान कर रहे हैं। भारत में किसी को ऐसा करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘ सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पवित्र जमीन चीन को दे दी है....उन्होंने भारत माता एक टुकड़ा चीन को दे दिया है।’’ गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है। राहुल ने बॉर्डर से डिसइंगेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्‍होंने पूछा कि मजबूत स्थिति में पहुंच जाने के बाद सेना को पीछे हटने के लिए क्‍यों कहा गया है। राहुल ने कहा, "कड़ी मेहनत के बाद भारतीय सेना ने जो कुछ हासिल किया, अब उनसे क्‍यों पीछे हटने को कहा गया है? इसके बदले भारत को क्‍या मिला है? सबसे जरूरी बात ये है कि देपसांग प्‍लेन्‍स में चीनी पीछे क्‍यों नहीं हटे हैं? वे गोगरा और हॉट स्प्रिंग्‍स से पीछे क्‍यों नहीं गए हैं? हिंदुस्‍तान की पवित्र जमीन नरेंद्र मोदी ने चीन को पकड़ाई है। ये सच्‍चाई है।" वही आपको बता दें  राहुल गांधी शुक्रवार को ही राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जहां वो किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे.
टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष