googleNewsNext

Priyanka Gandhi बोलीं- अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का हो, राहुल की बात से सहमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2020 01:47 PM2020-08-19T13:47:15+5:302020-08-19T13:47:15+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष गैर-गांधी होना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह अपने भाई राहुल गांधी के उस बात से पूरी तरह सहमत हैं जब उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि किसी गैर-गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, 'राहुल ने कहा था कि हम में से किसी को पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनके साथ पूर्ण तरह से सहमत हूं।' प्रियंका गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि पार्टी को अपना रास्ता भी तलाशना चाहिए।"

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससोनिया गाँधीPriyanka GandhiRahul GandhiIndian National CongressSonia Gandhi