googleNewsNext

जीरे को मिला हीरे का दाम, जानिए कैसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 30, 2017 03:49 PM2017-12-30T15:49:28+5:302017-12-30T15:52:15+5:30

भारत में जीरे के दाम मेहसाणा के ऊंझा में कृषि उत्पाद मंडी समिति से तय होते हैं ...

भारत में जीरे के दाम मेहसाणा के ऊंझा में कृषि उत्पाद मंडी समिति से तय होते हैं और यहां इस समय एक क्विंटल जीरे की ख़रीद 21000 रुपए में हो रही है। इस साल में जीरे ने पहली बार 20 हज़ार रुपए क्विंटल का आंकड़ा छुआ था। जीरे के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर किसानों की कमाई पर हुआ है किसानो के अनुसार एक बीघा फसल में 25 से 30 हज़ार रुपए आसानी से कमा लेते हैं। 90 दिनों में तैयार हो जाने वाली जीरे की फसल किसानों के लिए मुनाफ़े का सौदा बन गई है। कम पानी और कम मेहनत में हो जाने वाली इस फसल को उगाने के लिए ख़ास मौसम और माहौल की ज़रूरत होती है जो सिर्फ़ गुजरात और राजस्थान में मिलता है। भारत में जीरे का सबसे अधिक उत्पादन गुजरात में ही होता है। जीरे के दामों में बढ़ोतरी की दो वजहें हैं। पहला ये कि इस साल जीरे का स्टॉक बेहद कम है और दूसरा भारत के बाद जीरे के प्रमुख उत्पादक देशों सीरिया और तुर्की से इसके निर्यात में गिरावट आई है।

टॅग्स :हीराकिसानDiamondformer