लाइव न्यूज़ :

Pamela Goswami का खुलासा, चाहता था BJP नेता Rakesh Singh, नहीं दिया जवाब तो फंसा दिया

By गुणातीत ओझा | Updated: February 25, 2021 22:20 IST

Open in App
''राकेश मुझे चाहता था भाव नहीं दिया तो फंसा दिया''Pamela Goswami Drugs Case: ड्रग्स के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुई भारतीय जनता पार्टी यूथ विंग की नेता पामेला गोस्वामी ने अब चौंका देना वाला खुलासा किया है। पामेना ने इस केस के दूसरे आरोपी और अपनी पार्टी के नेता राकेश सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को एनडीपीएस कोर्ट में पेश की गई पामेला ने कहा कि वह राकेश सिंह की साजिश का शिकार हुई है। पामेला ने कहा है कि राकेश सिंह उस पर फिदा थे, लेकिन भाव नहीं दिए जाने की वजह से बदला लेना चाहते थे। राकेश सिंह ने कई बार तेजाब हमले की धमकी भी दी थी।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पामेला ने कहा कि सच सामने आएगा और वह राकेश सिंह की तरह कानून से भागने वाली नहीं हैं। पामेला ने कहा, ''मैं राकेश सिंह की साजिश का शिकार हो गई। राकेश सिंह ने गलती नहीं की है तो वह भाग क्यों रहे हैं। उन्हें गालसी से क्यों पकड़ा गया?''पामेला ने कहा कि राकेश सिंह उनको चाहता था, लेकिन उन्होंने उसके प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। ना सुनना राकेश सिंह को नागवार गुजरा और गुस्से में बदले की भावना से झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की। पामेला गोस्वामी ने कहा, ''इस केस के पीछे सच यह है कि वह (राकेश सिंह) मुझे लंबे समय से चाहते थे। लेकिन जब मैंने भाव नहीं दिया तो उन्होंने बदले की भावना से मुझे झूठे केस में फंसा दिया।''भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश सिंह ने उन्हें शारिरीक रूप से प्रताड़ित किया और तेजाब हमले की भी धमकी दी। पामेला ने कहा, ''तब से वह मेरे खिलाफ साजिश रच रहा था और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया। जब मैं पुलिस स्टेशन में शिकायत करने गई तो उसने मुझे धमकाना शुरू किया। वह कहता था मेरे चेहरे पर तेजाब फेंक देगा और मेरे लोगों को मार देगा।''बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीजेपी नेता राकेश सिंह को ड्रग्‍स केस में संलिप्तता के आरोप में पूर्व बर्दमान जिले से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए राकेश सिंह को नोटिस जारी किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बीजेपी युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्‍वामी ने कोकीन तस्‍करी मामले में राकेश सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में उनके दो बेटों को भी अरेस्‍ट किया है। इससे पहले राकेश सिंह के आवास में पुलिस को घुसने नहीं दिया गया था। राकेश सिंह को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी सहयोगी माना जाता है। 
टॅग्स :पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम