googleNewsNext

Maharashtra में 8 बजे से लग गया Mini Lockdown, 15 दिनों तक याद रखें ये नए नियम

By गुणातीत ओझा | Published: April 14, 2021 10:05 PM2021-04-14T22:05:32+5:302021-04-14T22:06:18+5:30

महाराष्ट्र में लग गया 'मिनी लॉकडाउन'
15 दिनों तक याद रखें ये नए नियम

आज 14 अप्रैल को रात के 8 बजते ही महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लागू हो गया है। कोरोना संक्रमण की बेकाबू हो चुकी रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार ने मंगलवार रात जिन पाबंदियों का ऐलान किया वह 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी। पूरे राज्य में धारा 144 लागू हो गई है और एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोग लग गई है। प्रदेश सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम न देते हुए 'ब्रेक द चेन' अभियान नाम दिया है और इस दौरान सभी गैरजरूरी गतिविधियों पर रोक रहेगी। आइए आपको बताते हैं इन 15 दिनों तक क्या रहेगा बंद और किन चीजों की होगी अनुमति...

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेCoronavirus in MaharashtraUddhav Thackeray