googleNewsNext

देश छोड़ भागे नित्यानंद ने बसाया अपना हिंदू राष्ट्र कैलासा !

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 12:18 PM2019-12-04T12:18:39+5:302019-12-04T12:18:39+5:30

देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने खुद का अलग देश बसा लिया है. इक्वाडोर में उसने एक द्बीप खरीदकर उसका नाम नाम कैलासा रखा है. त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है. नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है. नित्यानंद अपने देश को मान्यता दिए जाने की कोशिश में लगा हुआ है. नित्यानंद का कहना है कि उसके देश की कोई सीमा नहीं होगी..

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi