googleNewsNext

इसरो चीफ के सिवन का दावा नासा से पहले हमने खोज लिया था विक्रम लैंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 12:03 PM2019-12-04T12:03:29+5:302019-12-04T12:03:29+5:30

नासा की ओर से चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तस्वीरों की पुष्टि किये जाने और इस संबंध में मंगलवार को तस्वीर जारी किये जाने के बाद इसरो प्रमुख के. सिवन ने दावा किया है कि भारतीय स्पेस एजेंसी के ऑर्बिटर ने पहले ही इसको खोज लिया था..खोजने के साथ और अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा भी की थी। 

 सिवन ने कहा, 'हमारे अपने ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया था, हमने पहले ही इसकी घोषणा भी अपने वेबसाइट पर की थी। आप वहां जाकर देख सकते हैं।'

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को ये घोषणा की थी कि चंद्रमा का चक्कर लगा रहे उसके सेटेलाइट एलआरओ ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज लिया है जो 7 सितंबर में चांद पर उतरने से कुछ समय पहले क्रैश कर गया था। नासा ने कल लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह की भी तस्वीर जारी की थी

टॅग्स :चंद्रयाननासाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके सिवानChandrayaanNASAISROK Sivan