किसने खोजा Vikram Lander NASA या ISRO ने ?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 02:49 PM2019-12-04T14:49:28+5:302019-12-04T14:49:28+5:30
नासा की ओर से चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तस्वीरों की पुष्टि किये जाने और इस संबंध में मंगलवार को तस्वीर जारी किये जाने के बाद इसरो प्रमुख के. सिवन ने दावा किया है कि भारतीय स्पेस एजेंसी के ऑर्बिटर ने पहले ही इसको खोज लिया था..खोजने के साथ और अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा भी की थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिवन ने कहा, 'हमारे अपने ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया था, हमने पहले ही इसकी घोषणा भी अपने वेबसाइट पर की थी। आप वहां जाकर देख सकते हैं।'