लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 16 घंटों में 2 Encounter, 7 Terrorist ढेर

By गुणातीत ओझा | Updated: April 9, 2021 19:32 IST

Open in App
कश्मीर में 16 घंटों में 2 एनकाउंटरमारे गए 7 आतंकीकश्मीर में सुरक्षाबलों ने 16 घंटों में 7 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें अंसार गजवात-उल-हिंद का कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने अवंतिपोरा के त्राल इलाके में शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया। ताजा जानकारी के अनुसार अभी दो से तीन आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। शोपियां में कल देर रात हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। दो आतंकी जान बचाने के लिए एक मस्जिद में जा घुसे जहां से वे सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे थे। बाद में उन्हें भी मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने शुक्रवार की सुबह पुलवामा जिले में त्राल के नोवबग में संयुक्त अभियान चलाया। नोवबग की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया और बाहर निकलने वाले मार्गों को सील कर दिया गया। आज शुक्रवार की सुबह पहली किरण के साथ जब सुरक्षा बल विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलियां चला दीं और फिर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष