लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में गुंडों का हमला, छात्र संघ अध्यक्ष का सिर फटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 09:43 IST

Open in App
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में रविवार रात को लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया..हमलावरों ने कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की..इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष के सिर पर गंभीर चोटें आई ..आईशी घोष के अलावा कम से कम 28 लोग घायल हो गये जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है.. एचआरडी मंत्रालय ने रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार से रविवार रात को हुए हमले पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है.. सचिव ने जेएनयू के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को अपने ऑफिस में तलब किया है...बताया जा रहा है कि हमला करीब पांच बजे शुरू हुआ..जेएनयू प्रशासन ने कहा कि लाठियों से लैस नकाबपोश उपद्रवी कैंपस के आसपास घूम रहे थे.. वे जेएनयू की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे और लोगों पर हमले कर रहे थे..जेएनयू प्रशासन को हालात काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी.. दिल्ली पुलिस ने देरी से कार्रवाई के आरोपों के बीच कहा कि उसने फ्लैग मार्च किया और जेएनयू प्रशासन से लिखित अनुरोध मिलने के बाद हालात को काबू में कर लिया है.... छात्रों पर हमले के बाद कैंपस के भीतर और आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और के जेएनयू एंट्री गेट को बंद कर दिया गया है.. घायल छात्रों का कहना है कि हमलावरों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों और टीचर्स के साथ मारपीट की..वीडियों में आप देख सकते हैं है नकाबपोश लोग हाथों डंडे रॉड और हॉकी लेकर छात्रों पर हमले कर रहे हैं..हिंसा के कुछ देर बाद हमलावरों का ये ग्रुप बड़े आराम से कैंपस से बाहर निकल गया... जेएनयू छात्र संघ और एबीवीपी ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया.. छात्र संघ का कहना हैं कि एबीवीपी के लोगों ने पथराव किया ..इसके जवाब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि उन पर लेफ्ट पार्टियों से जुड़े छात्र संगठनों ने क्रूरता से हमला किया जिसमें उनके 25 लोग घायल हो गए, जबकि 11 लापता हो गए हैं.. ये हमला तब हुआ जब जेएनयू शिक्षक संघ एक बैठक कर रहा था।  
टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)एबीवीपीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष