लाइव न्यूज़ :

सोमनाथ चटर्जी का निधन, जानें उनका राजनैतिक इतिहास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 13, 2018 12:51 IST

Open in App
साल 2004 से 2009 तक लोक सभा के स्पीकर रहे  सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को असम के तेजपुर में हुआ था। चटर्जी के पिता निर्मल चंद्र चटर्जी मशहूर वकील और कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे थे। निर्मल चंद्र चटर्जी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के संस्थापक सदस्य थे। वो हिन्दू महासभा के अध्यक्ष भी रहे। सोमनाथ चटर्जी की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा स्थानीय स्कूलों में हुई। उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से स्नातक करने के बाद ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। राजनीति में चटर्जी ने दक्षिणपंथी पिता से अलग वामपंथ की राह पकड़ी और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गये। उन्होंने 1971 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सीपीएम के समर्थन से पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ा और विजयी रहे। चटर्जी ने अपने पाँच दशक लम्बे राजनीतिक करियर में 10 बार लोक सभा चुनाव जीता। 1989 से 2004 तक वो लोक सभा में  सीपीएम संसदीय दल के नेता रहे।  साल 2008 में उनके राजनीतिक जीवन का सबसे दुखद क्षण तब आया जब सीपीएम ने उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी से निकाले जाने के बाद चटर्जी सक्रिय राजनीति से दूर हो गये। 13 अगस्त 2018 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 
टॅग्स :सोमनाथ चटर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष