पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का 93 साल में निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2021 01:10 PM2021-01-09T13:10:03+5:302021-01-09T13:11:36+5:30
गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का शनिवार यानी 9 जनवरी को निधन होगा। 93 वर्षीय माधवसिंह सोलंकी कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। माधवसिंह सोलंकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की माधवसिंह सोलंकी एक दुर्जेय नेता था, जिन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं।’’