लाइव न्यूज़ :

Dhananjai Munde Rape Case|Two Wives Political Controversy|ND Tiwari|kumar swami|Ram Vilas Paswan

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 22:37 IST

Open in App
दो पत्नियों का पॉलिटिकल किस्सामहाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर एक सिंगर ने बलात्कार का आरोप लगाया है। गायिका ने कहा कि उसकी जान खतरे में है। पीड़िता ने धनंजय मुंडे पर साल 2006 से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। बॉलीवुड में मौका दिलाने के नाम पर जबरदस्ती पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये गए। जैसे ही यह खबर वायरल हुई तो धनंजय मुंडे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुझे बदनाम और ब्लैकमेल करने की साजिश की जा रही है। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत और झूठे हैं। मुंडे ने कहा कि पत्नी के अलावा एक दूसरी महिला के साथ 2003 से मेरे संबंध थे। यह बात मेरे परिवार पत्नी और मित्र परिवार को पता थी। सहमति के आधार पर बने इन संबंध से मुझे एक लड़का और एक लड़की भी है। इन दोनों बच्चों को मैंने अपना नाम भी दिया है। स्कूल में एडमिशन से लेकर सभी दस्तावेजों में पिता के तौर पर मेरा नाम है। यह बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं मेरे परिवार में पत्नी और मेरे बच्चों ने इन बच्चों को भी परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया है। धनंजय मुंडे की फेसबुक पोस्ट ने राज्य की सियासत में बवंडर खड़ा कर दिया है। मुंडे की फेसबुक पोस्ट ने कई पुराने लेकिन ऐसे ही मामलों को ताजा कर दिया है। आइये आपको बताते हैं ऐसे ही चर्चित दो बीवियों वाले पॉलिटिकल किस्सों के बारे में...88 साल की उम्र में एनडी तिवारी ने की शादीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने भी 88वें साल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। जब एनडी तिवारी 88 साल के थे तब उन्होंने उज्ज्वला शर्मा से शादी कर सबको चौंका दिया था। इस खबर ने राजनीति की दुनिया मे भूचाल ला दिया था। साल 2014 में नारायण दत्त तिवारी ने उज्जवला शर्मा से शादी की थी। उज्ज्वला शर्मा के बेटे रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना पिता साबित करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। रोहित शेखर और एनडी तिवारी के डीएनए की जांच भी हुई थी। जिसमें रोहित शेखर एनडी तिवारी के ही पुत्र हैं यह बात साबित हुई थी। जिसके बाद तिवारी ने रोहित शेखर और उनकी मां उज्ज्वला शर्मा से अपने संबंध होने की बात को स्वीकार किया था। बाद में एनडी तिवारी ने 14 मई 2014 को शादी की थी। एनडी तिवारी की पहली शादी 1954 में सुशीला से हुई थी। जिनकी मौत काफी पहले हो चुकी है।अभिनेत्री राधिका के साथ कुमार स्वामी का गुप्त विवाहकुछ सालों पहले जब फिल्म अभिनेत्री राधिका के साथ कुमार स्वामी ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। तब उस समय यह खबर अखबारों की हेडलाइन बनी थी। कर्नाटक की राजनीति और कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह चौंकाने वाली खबर थी। साल 2006 में कन्नड़ अभिनेत्री राधिका से कुमार स्वामी ने शादी की थी कुमार स्वामी और राधिका दोनों की यह दूसरी शादी है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम शमिका कुमार स्वामी है। इसके पहले कुमार स्वामी ने 1986 में अनीता से शादी की थी। कुमार स्वामी और अनीता को एक लड़का भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। कुमार स्वामी को भी राधिका के साथ अपनी शादी को लेकर कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा था। कुमार स्वामी के खिलाफ हिंदू पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई थी हालांकि साक्ष्यों के अभाव में याचिका खारिज कर दी गई थी।रामविलास पासवान ने भी की थीं दो शादियांमोदी कैबिनेट में मंत्री रहे रामविलास पासवान ने भी दो शादियां की थीं। बीते साल दिल की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। बता दें कि पासवान ने पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से और दूसरी शादी रीना शर्मा से 1983 में की। पहली पत्नी से रामविलास पासवान को दो बेटियां हैं- आशा और उषा। जबकि दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा चिराग और एक बेटी है। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग को सौंपे गए अपने हलफनामे में उन्होंने पहली पत्नी का जिक्र किया था, जिसपर जेडीयू ने सवाल उठाए थे। कई बार पासवान की बड़ी बेटी आशा सार्वजनिक मंच से उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। आशा ने तो यहां तक कह दिया था कि मेरी मां अनपढ़ थी, इसलिए मेरे पिता ने उन्हें छोड़ दिया।
टॅग्स :धनंजय मुंडेरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

भारतलो जी डील फाइनल, 23 सीट पर लड़ेंगे चुनाव?, राज्यसभा जाएंगी चिराग पासवान की मां रीना, आखिरकार नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री को मनाया

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?