googleNewsNext

चार राज्यों में आया तितली तूफान, 150 किमी/घंटे है रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 11, 2018 04:12 PM2018-10-11T16:12:43+5:302018-10-11T16:12:43+5:30

बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण आया चक्रवाती तूफान 'तितली' 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रह...

बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण आया चक्रवाती तूफान 'तितली' 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को यह ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पहुंच गया। आज तड़के गोपालपुर में इसका भयानक रूप देखने को मिला। यहां 102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसके चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। बृहस्पतिवार को होने वाले कॉलेज छात्रसंघ चुनाव भी स्थगित कर दिए गए हैं।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान तितलीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसCyclone TitliAndhra Pradesh