लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nisarg Live Tracking: चक्रवात 'निसर्ग' ने धरा विकराल रूप, Mumbai से कब टकराएगा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 3, 2020 12:08 IST

Open in App
चक्रवात 'निसर्ग' खतरनाक रूप लेता जा रहा है। अरब सागर में हवा के दबाव में परिवर्तन होने के बाद बना यह तूफान बुधवार 3 जून को मुंबई में कभी भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग में तट से टकराएगा। तूफान की भयावहता को देखते हुए महाराष्ट्र , गुजरात , दमन-दीव और दादर नगर हवेली में सुरक्षा के इंतजाम पहले से ही कर लिए गए हैं। महाराष्ट्र में मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। तूफान निसर्ग को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने आज मुंबई से आने-जाने वाली 17 फ्लाइट रद्द कर दी हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि मुंबई इस तरह का तूफान पहली बार देखेगी। 129 साल पहले भी मुंबई ने एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का सामना किया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में समुद्री तूफान विषय की प्रभारी डा. सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर चक्रवात निसर्ग का केंद्र गोवा के पंजिम शहर से दक्षिण पश्चिम 280 किमी और मुंबई से 430 दक्षिण पश्चिम अरब सागर में था। यह अगले 12 घंटों में और विकराल रूप धर लेगा।
टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गमहाराष्ट्रगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत