लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूरों के ट्रेन टिकट पर गंदी वाली पॉलिटिक्स चालू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2020 15:24 IST

Open in App
 कल शाम दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने ट्विट किया कि श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन. सरकार ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया देगी. इसके साथ ही मजदूरों को लेकर रवाना हुई ट्रेन का वीडियो पोस्ट किया. लेकिन सुबह होते-होते उजाले के साथ साथ राजनीति भी शुरू हो गयी. क्रेडिट लेने की लड़ाई में क्रेडिबिलिटी दांव पर लग गयी. दिल्ली सरकार के साथ क्रेडिट वॉर किसने शुरू किया. मतलब इसे चुनौती किसने दी. बिहार सरकार में जलसंसाधन मंत्री है संजय कुमार झा, उन्होनें दिल्ली सरकार की ओर 7 मई का भेजा एक लेटर पेश कर दिया. इस लेटर में पैसा मजदूरों को नहीं बल्कि दिल्ली सरकार ने अपने खाते में मांगे हैं. लेटर में कहा गया है कि हम मजदूरों के लिए एक मुश्त टिकट खरीद रहें है. लेटर में दिल्ली सरकार ने अनुरोध किया है कि ये पैसा मजदूरों को ना देकर दिल्ली सरकार के खाते में भेजे दें. लेटर खर्चे का अंदाज़ा लगते हुए कहा गया है कि अंदाजन  मुजफ्फरपुर जाने वाली एक गाड़ी पर 6.5 लाख पर खर्चा आया है. जल्दी ही सटीक अमाउंट के बारे में बता दिया जाएगा.लेटर दिखाते हुए बिहार के मंत्री संजय कुमार ने कहा कि कल मैंने दिल्ली के मंत्री का ट्वीट देखा जिसमें वो कह रहे है कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रहे 1200 प्रवासी मज़दूरों के किराये का पैसा देगी. एक तरफ दिल्ली सरकार इसका क्रेडिट ले रही है कि हम अपने खर्च पर घर भेज रहे हैं. बिहार सरकार में मंत्री संजय झा कहते हैं दिल्ली सरकार ने दूसरी तरफ उन्हें चिठ्ठी लिखी कर ट्रेन पर हुए खर्च हुए पैसे वापस मांगे हैं. संजय झा ने कहा कि बिहार सरकार श्रमिकों को भाड़े की रकम के अलावा 500 रुपए अतिरिक्त भी देगी, तो दिनदहाड़े दिल्ली सरकार के मंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं? यह तो नीतिगत बात है, लेकिन आप कोरोना वायरस के समय भी इतनी ओछी राजनीति करें, शोभा नहीं देता.  
टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनअरविंद केजरीवालनीतीश कुमारबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष