लाइव न्यूज़ :

बांद्रा केस : 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में विनय दुबे, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2020 23:36 IST

Open in App
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 2687 मामले सामने आए हैं और अब तक 178 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. आज ही महाराष्ट्र में कुल 117 नये मामले सामने आए हैं जिसमें से 66 सिर्फ मुंबई में हैं और 44 पूना में है. पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के केस महाराष्ट्र में ही हैं लेकिन कल जैसे ही लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ने का पीएम मोदी ने एलान किया हजारों मजदूर बांद्रा में सड़क पर उतर आए. दिन भर चले बवाल से चिंतित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों को भरोसा दिलाया कि लॉकडाउन कोई लॉक-अप नहीं है. मुख्यमंत्री ने मजदूरों को अपनी बात समझाने के लिए हिंदी में अपनी बात कही. उद्धव ठाकरे , सीएम, महाराष्ट्रसीएम के संदेश से पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने सीधे महाराष्ट्र सरकार की नाक पर हमला किया. राजनीति करने उतरे पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. अब वो याद दिलाते हैं कि वो तो पहले से कह रहे थे इन प्रवासी मजदूरों के पास राशन कार्ड नहीं है लेकिन सरकार ने कोई इंतज़ाम नहीं किया.बाइट-देवेंद्र फड़नवीसमुंबई पुलिस ने बांद्रा की घटना के  मामले में 3 एफआईआर दर्ज की है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. लॉडाउन के दौरान लोगों के जमा होने के लिए जिम्मेदार मानते हुए मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है.  पुलिस का कहना है कि इन पोस्ट की वजह से ही बांद्रा में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था. नवी मुंबई निवासी विनय दुबे को गिरफ्तार कर 21 अप्रैल पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.  इसके अलावा महाराष्ट्र में एक टीवी पत्रकार के खिलाफ उस खबर को लेकर एफआईआर दर्ज की गई जिसमें कहा गया था कि ट्रेन सेवाएं बहाल होंगी. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के आरोपी राहुल कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया है.  
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील