googleNewsNext

Budaun Case: धर्मस्थल में पुजारी ने हैवानियत की सारी हदें की पार, CM Yogi बोले बख्शा नहीं जाएगा

By गुणातीत ओझा | Published: January 7, 2021 12:28 AM2021-01-07T00:28:29+5:302021-01-07T00:29:16+5:30

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun Gang Rape Case) में मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बदायू गैंगरेप केस में सीएम योगी का बड़ा आदेश
      
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun Gang Rape Case) में मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट की गई, उसकी चीखें धर्मस्थल में ही दफन हो गईं, कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। यह धर्मस्थल गांव के नजदीक है। कुछ दूरी पर लोगों के घर भी बने हुए हैं। महिला के साथ हैवानियत करने के बाद दरिंदों ने उसे धर्मस्थल पर बने कुवें में फेंक दिया। महिला के साथ हुई हैवानियत की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस अब भी तलाश रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF को आदेशित किया है। पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी। साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। सीएम योगी ने कहा कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई दरिंदों की हैवानियत

बीते रविवार की रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई। पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला के पैर में भी फ्रैक्चर पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है। वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी। जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए। लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए। परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी। इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। 

टॅग्स :बदायूंयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशbadaun-pcYogi Adityanathuttar pradesh