लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह NIA के सामने उगलेगा सारे राज़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 11:14 IST

Open in App
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकलने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी दविन्दर सिंह को बहादुरी के लिए दिया गया शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक  ‘‘वापस’’ ले लिया। सरकारी आदेश के अनुसार, निलंबित डीएसपी दविंदर का कदम विश्वासघात के बराबर है और उससे जम्मू कश्मीर पुलिस की छवि खराब हुई है। आदेश के अनुसार, दविंदर सिंह को 2018 मे पुलिस पदक दिया गया था।साथ ही डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी गयी है.. जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए डीएसपी दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और यह मामला एनआईए को सौंपने की सिफारिश की गयी है। पुलिस ने शनिवार को दविंदर सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम ज़िले के मीर बाज़ार में हिज़बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक वकील भी उनके साथ था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था। डीजीपी ने कहा कि हमने पहले ही मामले को एनआईए को सौंपने की सिफारिश की है क्योंकि इससे जुड़ी बातें सामने आ पाएंगी। पुलिस दविंदर सिंह की संपत्तियों को जब्त करने की भी तैयारी कर रही है इस सवाल पर डीजीपी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और कानून के अनुसार जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा। बता दें कि डीजीपी ने साफ किया कि दविंदर सिंह को गृह मंत्रालय द्वारा किसी वीरता पदक से सम्मानित नहीं किया गया था। उन्हें पुलवामा जिले में 2017 में आतंकवादियों के एक आत्मघाती हमले का मुकाबला करने में उनकी भागीदारी के लिए 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य द्वारा वीरता पदक प्रदान किया गया था। 
टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष