googleNewsNext

China और Nepal के बाद Bhutan ने बढ़ाई India की चिंता, डोंग से Assam के 6000 किसानों का पानी रोका!

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 26, 2020 11:22 AM2020-06-26T11:22:22+5:302020-06-26T11:22:22+5:30

पाकिस्तान, चीन और नेपाल के बाद क्या अब एक और पड़ोसी देश भारत को आंख दिखा रहा है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूटान ने असम के किसानों की सिंचाई का पानी रोक दिया है। बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर निर्भर हैं। साल 1953 के बाद से किसान धान की सिंचाई भूटान की नदियों के पानी से करते रहे हैं। पानी रोके जाने के खिलाफ बीते दिनों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की है कि केंद्र सरकार भूटान से पानी दिलाने का रास्ता साफ करवाए। समय से पानी नहीं मिलने से करीब 5 हजार से ज्यादा किसानों की खेती पर इसका असर हो सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक भूटान की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया है। उन्होंने कहा है कि असम में पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए वह बांध पर मरम्मत का काम कर रहा है। इस वजह से कुछ दिनों से पानी की सप्लाई बाधित हुई है।

टॅग्स :असमइंडियाAssamIndia