googleNewsNext

Ayodhya Ram Mandir शिलान्यास में PM मोदी समेत 170 अतिथि, Advani और Joshi को फोन से न्यौता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 2, 2020 12:15 PM2020-08-02T12:15:54+5:302020-08-02T12:15:54+5:30

राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन समारोह में अब 170 मेहमान शामिल होंगे। इनमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी तथा अयोध्या के लगभग 50 मठ मंदिर के महंत, राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के पुरोधा तथा अयोध्या से जुड़े जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार यह संख्या घटाई भी जा सकती है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याRam MandirAyodhya