googleNewsNext

क्या इरफान खान Glioblastoma Grade IV से पीड़ित हैं? जानिए क्या है यह बीमारी

By उस्मान | Published: March 7, 2018 05:55 PM2018-03-07T17:55:57+5:302018-03-07T17:55:57+5:30

अभिनेता इरफान खान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट�..

अभिनेता इरफान खान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि उन्हें एक 'दुर्लभ बीमारी' हो गई है। उन्होंने अपने चाहने वालों से वादा किया कि जैसे ही बीमारी के बारे में और जानकारी मिलती है वो बताएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ग्लयोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म (glioblastoma multiforme) या जीबीएम हुआ है.  इस खबर से इरफान खान के चाहने वाले सदमें में हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इरफान वाकई जीबीएम ग्रेड-4 से जूझ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यकीनन यह बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। खैर, सच क्या है, यह तो इरफान खुद ही सामने लाएंगे लेकिन तब तक उनके चाहने वाले परेशान जरूर रहेंगे। इस बीमारी को लेकर को लेकर हमने दिल्ली स्थित मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर आर के चौधरी से बात की है। वो आपको इस बीमारी के बारे में बता रहे हैं। 

टॅग्स :इरफ़ान खानहेल्थ टिप्सIrrfan Khanhealth tips