लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Diet Tips: Immunity बढ़ाने के साथ, बुखार जैसे रोगों से बचा सकता है सोंठ का दूध

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 11, 2020 23:28 IST

Open in App
आयुर्वेद में अदरक को एक बेहद गुणकारी मसाला बताया गया है। जब अदरक सूख जाता है तो इसे सोंठ कहा जाता है। यह आपको बाजार में कहीं भी मिल सकता है। बताया जाता है कि अदरक की तरह सोंठ भी आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड,पोटेशियम जैसे पौषक तत्वों का भंडार है। सोंठ सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी इसके सेवन से होते हैं। अदरक को सुखा कर सोंठ तैयार किया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं और यह खराब नहीं होता है। अगर आपका ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं तो आपको रात को सोने से पहले दूध में डालकर पीना चाहिए। इसके अलावा सोंठ के पाउडर से बनने वाली चाय भी गुणकारी होती है। कहा जाता है कि सोंठ को दूध में मिलाकर नियमित सेवन करने से इसके गुण और अधिक हो जाते हैं। सोंठ में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी, जुकाम या वायरल फ्लू आदि को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। कोरोना वायरस का संकट चल रहा है और ऐसे में इस तरह की जड़ी बूटियां इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए आपको रोजाना सोने से पहले सोंठ वाला दूध पीना चाहिए।
टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम