लाइव न्यूज़ :

Anurag Kashyap के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी Payal Ghosh, Sexual Harassment का लगाया था आरोप

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 21, 2020 13:17 IST

Open in App
एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. जिसके बाद आज शाम को अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी. इतना ही नहीं पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और न्याय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई। कंगना रनौत ने पायल घोष का समर्थन किया और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने अनुराग की गिरफ्तारी का भी मुद्दा उठाया. वहीं, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अनुराग का समर्थन किया और उन्हें फेमिनिस्ट बताया. वही अब इस मामले में अब फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज का भी बयान सामने आया है।आरती ने इंस्टाग्राम पर अनुराग का बयान शेयर करते हुए लिखा- 'पहली पत्नी यहां हैं। तुम रॉकस्टार हो अनुराग कश्यप। महिलाओं को सशक्त करते रहिए, जैसा आप करते हैं। और इन सभी के लिए एक सुरक्षित जगह बनाईए। इसे मैं सबसे पहले हमारी बेटी के साथ देखती हूं।' अनुराग का बचाव करते हुए आरती ने लिखा- 'अब तक का सबसे घटिया स्टंट देखा है। पहले इसने मुझे गुस्सा दिलाया। इसके बाद मुझे बहुत हंसी आई, क्योंकि जो गढ़ा गया है, उस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं आ सकता है। मुझे खेद है कि तुम इस स्थिति से गुज़र रहे हो। यह उनका स्तर है। तुम खड़े रहो और अपनी आवाज़ उठते रहो। हम सब तुम्हें प्यार करते हैं।
टॅग्स :अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?