अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो क्यों लगाई
By ज्ञानेश चौहान | Published: June 11, 2019 03:46 PM2019-06-11T15:46:41+5:302019-06-11T15:46:41+5:30
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का सोमवार रात ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। मगर जल्द ही इसे रिकवर कर लिया गया। अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद उनका बायो भी बदल दिया गया था। जिसमें लव पाकिस्तान लिखा था और इमरान खान की फोटो लगा दी थी।
हैकरों के द्वारा किए गए सभी ट्वीट को भी अब हटा दिया गया है। हैक होने के बाद मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरु की थी। महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर की मदद से इसे रिकवर किया। इंडिया टीवी की रिपोर्ट की मानें तो महानायक का ट्वीटर हैक करने के पीछे टर्किश हैकर ग्रुप आयलदिज टीम का हाथ था।