लाइव न्यूज़ :

जानिए कैसी फिल्म बनाना चाहते हैं अक्षय कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 15:23 IST

Open in App
अक्षय कुमार भले ही इस समय अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज में जुटे हों, लेकिन उन्होंने अपनी अगली एक फिल्म के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर ली है। अक्षय कुमार लंबे समय से चाहते थे कि वे किसी हॉरर कॉमेडी विषय पर फिल्म बनाएं। उन्हें भूलभुलैया फिल्म जैसी कहानी की तलाश थी, अक्षय ने बताया था कि मुझे हॉरर फिल्में पसंद हैं। मैं भूल भुलैया जैसी किसी कहानी की तलाश में हूं। अक्षय की ये तलाश अब खत्म हो गई है अक्षय ने साउथ इंडियन फिल्म कंचन 2 देखी, उन्हें ये बेहद पसंद आई। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब अक्षय इस फिल्म की रीमेक बनाना चाहते हैं, राघवा लॉरेंस निर्देशित ये फिल्म तमिल में हैं। राघवा लॉरेंस ने ही इस में लीड रोल किया था, यदि अक्षय ये फिल्म करते हैं तो वे इसी रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में तापसी पन्नू और नित्या मेनन लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म अप्रैल, 2015 में रिलीज हुई थी। अक्षय पहले अगले प्रोजेक्ट के रूप में टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार पर बन रही फिल्म मोगुल करना चाहते थे, लेकिन बताया जा रहा है कि अब न सिर्फ उन्होंने इस फिल्म को बाय बाय कह दिया, बल्क‍ि साइ‍निंग अमाउंट भी लौटा दिया है। फिलहाल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज में बिजी हैं, जो 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. पहले ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही थी, लेकिन संजय लीला भंसाली की गुजारिश के बाद उन्हें इसे 9 फरवरी पर शिफ्ट करना पड़ा।
टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?