लाइव न्यूज़ :

यूपी धर्मांतरण मामला: शाहनवाज खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण कराने का है आरोप

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2023 16:58 IST

गाजियाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को कथित गेमिंग ऐप रूपांतरण रैकेट के प्रमुख आरोपी शनावाज खान उर्फ ​​बद्दो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धर्मांतरण का मामला नाबालिग बच्चों को गेमिंग ऐप के जरिए इस्लाम कबूल कराने का आरोप आरोपी शाहनवाज खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गेमिंग ऐप के जरिए धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गाजियाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शाहनवाज खान को रविवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सोमवार को ठाणे की एक अदालत ने 15 जून तक उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड सौंपी थी।

अदालत ने पुलिस को शाहनवाज को अपने साथ ले जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद आरोपी को सड़क के रास्ते महाराष्ट्र से गाजियाबाद लाया गया। 23 साल के शाहनवाज को अलीबाग से पकड़ा गया था। 

शाहनवाज मुंबई के मुंब्रा का रहने वाला है। उसकी रिमांड पुलिस को देते हुए अदालत ने कहा कि वह उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। कड़ी सुरक्षा के बीच ही शाहनवाज को कोर्ट भी लाया गया।

यूपी पुलिस ने आरोपी को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जिसके बाद कोर्ट में उसकी पेशी संभव हो सकी। शाहनवाज उर्फ बद्दो पर आरोप है कि वह नाबालिग बच्चों को गेम के जरिए धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाता था।

यह मामला तब सामने आया जब गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में  आरोप लगाया गया था कि एक मौलवी और शाहनवाज ने उसके बेटे को अवैध रूप से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया था।

व्यक्ति की शिकायत के आधार पर, गाजियाबाद में शाहनवाज और मस्जिद के मौलवी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्होंने शाहनवाज को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 में स्थित जामा मस्जिद कमेटी के एक सदस्य अब्दुल रहमान भी जेल में बंद है। इन दोनों पर आरोप है कि ये गेम के जरिए बच्चों का धर्मांतरण कराते हैं। फिलहाल यूपी पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। 

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत