लाइव न्यूज़ :

Greater Noida MotoGP Race: नोएडा में सभी स्कूल 21 सितंबर को दोपहर दो बजे तक खुलेंगे और 22 सितंबर को बंद, जानें आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 15:34 IST

Greater Noida MotoGP Race: अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो और ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी दौड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Open in App

Greater Noida MotoGP Race: जनपद गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल 21 सितंबर को दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे, जबकि 22 सितंबर को वे बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो और ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी दौड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा पारित एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन आवश्यक होने पर वे ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। दो अलग-अलग आदेशों में एक स्कूलों के लिए और दूसरा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए- स्कूलों के जिला निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि यूपी आईटीएस 2023 का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में किया जा रहा है।

मोटोजीपी 22 से 24 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है, ‘‘इन आयोजनों के दौरान आगंतुकों और दर्शकों की भारी उपस्थिति की उम्मीद है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, यह सुनिश्चित करने के लिए आदेश पारित किए गए हैं कि भीड़भाड़ की संभावना और कानून, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के कारण छात्रों और उनके अभिभावकों को कोई असुविधा न हो।’’ अधिकारी ने बताया कि यह आदेश नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होता है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत