लाइव न्यूज़ :

कहीं बिना कपड़ों के तो कहीं काउच पर सफर करते हैं यात्री, दुनिया के 7 अजीबो-गरीब एयरलाइंस

By मेघना वर्मा | Updated: March 23, 2018 11:44 IST

जर्मन की इस एयरलाइन में सफर के दौरान यात्रियों को 'स्पा' भी दिया जाता है।

Open in App

हाल ही में वियतनाम की वियतजेट नाम से मशहूर एयरलाइन ने भारत में जल्द ही बिकनी एयरलाइन की शुरूआत करने जा रही है। इसमें प्लाईट के अन्दर एयरहोस्टेस बिकनी में लोगों को सर्व करेगी। इस बजट एयरलाइन का नाम बिकिनी एयरलाइन साल 2012 में तब पड़ा जब इसने एक सालाना कैलेंडर प्रकाशित करना शुरू किया। इस कैलेंडर में फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट्स और ग्राउंड स्टाफ के तौर पर बिकिनी पहने हुए मॉडल्स नजर आती हैं। हालांकि इसकी वजह से बहुत सारे विवाद खड़े हो गए थे लेकिन इससे एयरलाइन को विश्वस्तर पर पहचान मिली।

ऐसा नहीं है कि कोई एयरलाइन पहली बार ऐसा कुछ करने जा रहा है, दुनिया में ऐसी बहुत सी एयरलाइन हैं जिसने अपने कस्टमर्स के लिए कुछ अजीबो-गरीब सर्विस की शुरूआत की थी। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ एयरलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने ग्राहक को अलग-अलग और अजीब सर्विस प्रोवाइड की।

1. न्यूड होकर करते थे हवाई सफर

जर्मन में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें न्यूडिटी से कोई परेशानी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए और कुछ अलग करें के चक्कर में 2008 में जर्मन की एक एयरलाइन ने 'न्यूड एयरलाइन' की शुरुआत की।  ये दुनिया की पहली न्यूड एयरलाइन थी जो यात्रियों को समर ट्रिप के लिए जर्मन से बाल्टिक सागर तक के बीच में हवाईसफर करवाती थी। इस सफर में यात्रियों को प्लेन के अन्दर का पूरा सफर बिना कपड़ों का करना पड़ता था। 

2. मसाज बेड के साथ सबके लिए थे अलग से टेबल

फ्रेंच की इस एयरलाइन की विमानें सिर्फ पेरिस से न्यूयॉर्क के बीच ही उड़ान भरती थी लेकिन इसमें हर एक यात्रियों के लिए अलग से एक मसाज चेयर, एक टैबलेट और बहुत साड़ी सुविधाएं दी जाती थीं। हैरानी की बात तो ये है की इसका किराया बिजनेस क्लास से भी कम आता था। 

3. फ्री में मिलती थी मसाज और स्पा

जुलाई 2015 में एयर माल्टा नाम की एक एयर लाइन में ग्राहकों को फ्री मसाज देने की सुविधा शुरू की थी। इसमें हेड और नेक मसाज के साथ कुछ ग्राहकों को स्पा की सुविधा भी दी जाती थी। जिन ग्राहकों को स्पा नहीं मिल पाता था उन्हें स्पा के वाउन्चर्स गिफ्ट किये जाते थे। 

ये भी पढ़ें: इस घर का किचेन एक देश में और बेडरूम दूसरे देश में है, एक बार जरूर करें इस गांव की सैर

4. खाने से एयरहोस्टेस सब कुछ हैल्लो किट्टी

ताइवान की एक एयरलाइन ने यात्रियों को लुभाने के लिए एक नई हैलो किट्टी की थीम पर अपनी सुविधाएं शुरू की थीं। आपको भले ही यह मजाक लग सकता है लेकिन यह बहुत ही पॉपुलर एयरलाइन के रूप में जानी जाती थी। इसमें मिलने वाला मील हो या पैसेंजर सीट की पिलो, नैपकीन हो या पानी का ग्लास सब कुछ हैलो किट्टी के थीम पर बनाई गयी थी। 

5. अपने परिवार के साथ लेट कर सफर करते थे यात्री

2011 में न्यूजीलैंड से लॉसएंजलस के बीच सफ़र करने वाले लोगों को सीट नहीं बल्कि पूरा काउच दिया जाता था। जिसमें वह अपने साथ या अपने परिवार के साथ आराम से लेटकर या सो कर सफर कर सकते थे। इसमें लोगों की प्राइवेसी को भी ध्यान में रखा जाता था। 

6. फ्लाइट चुनेगी आपका डेस्टिनेशन

यूरोप, इजराइल और नार्थ अफ्रीका के बीच लगभग 90 जगहों पर चलने वाली इस एयरलाइन ने अब तक की सबसे अजीब सुविधा की शुरूआत की थी। इस एयरलाइन के मुताबिक आपको ब्लाइंड बुकिंग करनी पड़ती थी, मतलब आपको खरीददारी के लिए जाना है या हनीमून के लिए जाना है तो बस आप बुकिंग कर दीजिये और आपको आपके डेस्टिनेशन के हिसाब से फ्लाइट आपको उस जगह छोड़ देगी। 

ये भी पढ़े: ट्रैवल विशेष - यूपी नहीं देखा तो क्या देखा, ये हैं इसके 7 सबसे खूबसूरत शहर

7. फेसबुक प्रोफाइल के हिसाब से चुने अपने को-पैसेंजर्स

केएलएम की एक एयरलाइन में यात्रियों को टिकट तो दी जाती थी मगर उन्हें सीट नंबर नहीं दी जाती थी। वो अपने साथ सफर करने वाले लोगों के फेसबुक प्रोफाइल देखकर खुद के को-पैसेंजर को चुन सकते हैं। 

ये हैं देश के कुछ अजीबो-गरीब एयरलाइन सर्विस जिसका असर अब भारत पर भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि भारत में 'बिकनी एयरलाइन' की शुरूआत आने वाले जुलाई माह से ये सर्विस भारत में शुरू हो जाएगी।  

टॅग्स :ट्रेवलएयर एशिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा