लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के इस विशाल मंदिर में बसे हैं 'त्रिदेव'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 12:15 IST

'त्रिदेव' यानी  ब्रह्मा, विष्णु और महेश जिन्हें हिंदु धर्म में सर्वोत्तम देवों में पूजा जाता है। 

Open in App

भारत में देवताओं के अनेक मंदिर स्थापित हैं यहां लोग अपने सुख-समृद्धि की चाहत और शांति के लिए आते हैं। क्या आपको मालूम है कि इन देवताओं का एक ऐसा भव्य मंदिर जो इंडोनेशिया में स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव, विष्णु और महेश के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है।  10 वीं शताब्दी में बना भगवान शिव का यह प्राचीन मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा शहर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर का नजारा बेहद की खूबसूरत है। यह इंडोनेशिया के पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां न केवल भारतीय आते हैं बल्कि इंडोनेशियन की भारी संख्या देखी जा सकती है। यह इंडोनेशिया का सबसे विशाल मंदिर है।

इस मंदिर में भगवान शिव, विष्णु और महेश के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। हालांकि यहां स्थापित मूर्ति मां दुर्गा की नहीं बल्कि रोरो जोंग्गरंग की है जो वहां के दैत्य राजा की बेटी थी।

 

कौन थी रोरो जोंग्गरंग   

किंवदंती के मुताबिक एक जमाने में इंडोनेशिया के जावा का प्रबु बका नाम का एक दैत्य राजा था। उस दैत्य राजा कि एक बेटी थी जो बेहद सुंदर थी, जिसका नाम रोरो जोंग्गरंग था। बांडुंग बोंदोबोस नाम का एक व्यक्ति रोरो रोंग्गरंग की खूबसूरती पर फिदा हो गया। बांडुंग को रोरो की खूबसूरती इतनी भायी की उसने रोरो के सामने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन रोरो जोंग्गरंग का बांडुंग से शादी करने का कतई मन नहीं था। रोरो ने शादी से बचने के लिए बांडुंग के सामने एक शर्त रखी। शर्त ये था कि बांडुंग को सूर्योदय से पहले 1000 नई मूर्तियों का निर्माण करना होगा। बांडुंग ने शर्त मान लिया और वह मूर्ति बनाने का काम चालू कर दिया। बांडुंग ने एक रात में 999 में मूर्तियां बना दिया और वह आखिरी मूर्ति बनाने में लग गया। रोरो को लगा कि बांडुंग आखिरी मूर्ति सूर्योदय से पहले बना लेगा इसलिए रोरो ने आसपास बुसे इलाकों के धान के खेतों में आग लगवा दिया ताकि बांडुंग को लगे सबेरा हो गया। आग की रोशनी इतनी थी कि बांडुंग को लगा कि सुबह हो गई और उसने मूर्तियों का निर्माण करना बंद कर दिया। इससे वह शर्त हार गया। 

कुछ दिनों के बाद बांडुंग को सच्चाई पता चला तो उसने रोरो जोंग्गरंग को आखिरी मूर्ति बन जाने का श्राप दे दिया। प्रम्बानन मंदिर में रोरो रोंग्गरंग की उसी मूर्ति को माता दुर्गा की मूर्ति मानकर उसकी पूजा करते हैं। इसलिए इस मंदिर को रोरो जोंग्गरंग मंदिर नाम से जानते हैं। 

मूर्तियां ही मूर्तियां 

मुख्य रूप से यहां तीन देवताओं के मंदिर हैं भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु। इन देवताओं के अलावा मंदिर में बहुत से देवताओं की मूर्तियां बनी हुई है। शिव मंदिर के अंदर चार कमरे हैं। जिसमें भगवान शिव के अलावा विशाल मूर्ति है, दूसरे में शिव के भक्त अगस्त्य की मूर्ति और तीसरे में माता पार्वती की और चौथे में भगवान गणेश की मूर्ति स्थित है। सभी मूर्तियों के मुख पूरब दिशा में है। यहां स्थापित रोरो रोंग्गरंग की मूर्ति को मां दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। 

शांति का प्रतीक है मंदिर

अगर आप इंडोनेशिया के जावा शहर में हैं और आप शांति तलाश रहे हैं तो आपको इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। हरियाली से पटे परिसर का माहौल बेहद ही शांत और खुशनुमा होता है। जहां आप इत्मिनान से टहल सकते हैं और कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।   

टॅग्स :भगवान शिवरहस्यमयी मंदिरविदेश में मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य