ट्रैवल विशेष: अप्रैल में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट प्लेस, जरूर बनाएं यहां का प्लान

By मेघना वर्मा | Published: March 28, 2018 10:00 AM2018-03-28T10:00:42+5:302018-03-28T10:00:42+5:30

पचमढ़ी  को कैलाश पर्वत के बाद महादेव का दूसरा घर कह सकते हैं। शायद इसलिए यहां भगवान शिव के कई मंदिर दिखते हैं।

Travel Special: places that you should visit in this April | ट्रैवल विशेष: अप्रैल में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट प्लेस, जरूर बनाएं यहां का प्लान

ट्रैवल विशेष: अप्रैल में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट प्लेस, जरूर बनाएं यहां का प्लान

अप्रैल का महीना न तो ज्यादा गर्मी का होता है और ना ही ज्यादा ठंड का। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तोआपको कुछ ऐसी जगहों का ट्रिप प्लान करना चाहिए जहां का मौसम सुहावना हो। भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आप मौसम के अनुरूप घूम सकते हैं। सर्दियों में जिस तरह दक्षिण भारत का मौसम सुहावना लगता है, ठीक उसी प्रकार से गर्मियों में लोग उत्तर भारत की ठंडी हवाओं की ओर रुख करते हैं। लेकिन अप्रैल के महीने में आप भारत में कहां-कहां जा सकते हैं, आइए आपको बताते हैं। 

1. औली

औली, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के विख्यात बद्रीनाथ धाम के निकट घने जंगल, पहाड़ व मखमली घास से भरपूर एक खूबसूरत जगह है। बर्फ की चोटी से ढके इस छोटे से पहाड़ी इलाके में पूरे साल पर्यटकों का आव-गमन रहता है। अप्रैल माह में इस जगह में घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस समय ना ये इलाका ज्यादा ठंडा होता है ना गर्म। औली में ही देश का सबसे नया व आधुनिक आइस स्काइंग केंद्र भी है। जहा स्कीइंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है। यहां से नंदा देवी, हाथी गौरी पर्वत, नीलकंठ व ऐरावत पर्वत का नजारा भी देखा जा सकता है।

सन् 1994 में यहा जोशी मठ से औली तक 4 किलोमीटर लम्बे रोपवे का निर्माण किया गया था। 1927 मीटर से 3027 मीटर की ऊचांई तक यह रोपवे श्रेष्ठतम तकनीक से बना एशिया के सबसे ऊंचे रोपवे में से एक है। इसकी यात्रा पर्यटको को औरभी रोमांचित कर देती है। इसलिए औली पर्यटन स्थल उत्तराखंड पर्यटन में अपना महत्तपूर्ण स्थान रखते है।

देखने लायक जगहें 

जोशी मठ, छत्रा कुंड, क्वांरी बुग्याल, सेलधार तपोवन, गुरसौं बुग्याल, चिनाब झील, वंशीनारायण कल्पेश्वर आदि देखने योग्य जगहें हैं। 


2. पचमढ़ी

होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां के हरे-भरे और शांत वातावरण में बहुत-सी नदियों और झरनों के गीत पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। इसके साथ ही यहां भोले बाबा के कई मंदिर भी है, जो आपको तीर्थयात्रा का सुकून देते हैं। दरअसल, पचमढ़ी  को कैलाश पर्वत के बाद महादेव का दूसरा घर कह सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव ने जिन कंदाराओं और खोहों की शरण ली थी वह सभी पचमढ़ी में ही हैं। शायद इसलिए यहां भगवान शिव के कई मंदिर दिखते हैं। पचमढ़ी पांडवों के लिए भी जानी जाती है। यहां की मान्यताओं के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ काल यहां भी बिताया था और यहां उनकी पांच कुटिया या मढ़ी या पांच गुफाएं थीं जिसके नाम पर इस स्थान का नाम पचमढ़ी पड़ा है।

घूमने लायक जगह

सतपुड़ा के घने जंगल, लोकप्रिय जलप्रपात जैसे रजत प्रपात, बी फॉल्स तथा डचेज फॉल्स, पांडवों की गुफा, शिवशंकर के प्रसिद्ध मंदिर जटाशंकर महादेव और गुप्त महादेव, सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ आदि जगह घूम सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: ट्रैवल विशेष: गुड फ्राइडे मिलाकर पड़ रही हैं लगातार 3 छुट्टियां, इन जगहों का बना सकते हैं प्लान

3. कन्याकुमारी

कन्याकुमारी, भारत के तमिलनाडु राज्य के दक्षिण तट पर बसा एक शहर है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है। कन्याकुमारी प्राचीन काल से कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है। साला तौर पर यहां घूमने के लिए दूर- दूर से लोग आते हैं। कन्याकुमारी एक ऐसा स्थान है जहां पर हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मिलते हैं। यह शहर अपने शानदार सनराईस और सन सेट के लिये जाना जाता है, खासतौर से पूर्णिमा के दिनों में।

यहां देखने के लिए जगह

विवेकानंद रॉक मेमोरियल,कन्याकुमारी अम्मन, कन्याकुमारी बीच, कोरटालम झरना, पदमानभापुरम महल, नागराज मन्दिर आदि जगहों पर घूम सकते हैं। 

तो आप भी कीजिये तैयारी और बनाइये इन तीन जगहों को अपना अप्रैल डेस्टिनेशन।

(फोटो- विकीमीडिया, फ्लिकर)

Web Title: Travel Special: places that you should visit in this April

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे