क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं भारत के पांच बेस्ट डेस्टिनेशन, दिल्ली से होंगे नजदीक

By धीरज पाल | Published: December 19, 2018 04:22 PM2018-12-19T16:22:32+5:302018-12-19T16:22:32+5:30

मैं आपको बता दूं कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं तो जहां जाकर आप क्रिसमस मना सकते हैं।

top five best destination for celebrating christmas near to delhi | क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं भारत के पांच बेस्ट डेस्टिनेशन, दिल्ली से होंगे नजदीक

क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं भारत के पांच बेस्ट डेस्टिनेशन, दिल्ली से होंगे नजदीक

क्रिसमस का खुमार इस सप्ताह से लोगों को चढ़ने लगा है। अगर आप इस साल का क्रिसमस सेलिब्रेट करने के मूड में हैं और कहीं विदेशी जगहों पर जानें का प्लान बना रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं तो जहां जाकर आप क्रिसमस मना सकते हैं।

धर्मशाला और मैक्लॉडगंज

क्रिसमस के मौके पर अगर आप वादियों और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और मैक्लॉडगंज जा सकते हैं। ये जगहें दिल्ली से बेहद नजदीक है। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस का फुल एन्जॉय कर सकते हैं। 

पुड्डुचेरी

ट्रेवल के लिहाज से पुड्डुचेरी सबसे शानदार जगहों में से एक है। क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसलिए क्योंकि यहां कई चर्च है जहां आपको क्रिसमस की रौनक देखने के मिल सकती है। अगर यहां आप गए हैं तो यहां की शाम से जरूर रूबरू हों।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग को प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के लिए यह भी सबसे खूबसूरत जगहें हैं। झरने, बगीचे,पहाड़ आदि आपको मोहित करेंगे। 

गोवा

गोवा भारत में डेस्टिनेशन लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। यहां आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। इस मौके पर यहां दीवाली जैसा माहौल होता है।

केरल

क्रिसमस मनाने के लिए केरल पूरे देश में मशहूर है। केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं। इस दौरान यहां की सड़कें दुल्हन की तरह जगमगाती नजर आती हैं।  ऐसे में ये भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता हैै।

Web Title: top five best destination for celebrating christmas near to delhi

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे