लाइव न्यूज़ :

मोदी ने गाजियाबाद में रेड लाइन, नोएडा में ब्लू लाइन मेट्रो विस्तार को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट, किराया

By उस्मान | Updated: March 9, 2019 15:55 IST

एनसीआर में जाम और प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है। मेट्रो का विस्तार होने से लोगों को राहत मिलेगी। जरूरी काम पर निकलने वाले लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। अब लोग अपनी कार को आराम दे सकते हैं और ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग कर सकते हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में ब्लू लाइन मेट्रो विस्तार का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को गाजियाबाद में रेड लाइन मेट्रो विस्तार का उद्घाटन किया था। इन दोनों मेट्रो के शुरू होने से गाजियाबाद और नोएडा के लोगों दिल्ली आने में आसानी होगी। एनसीआर में जाम और प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है। मेट्रो का विस्तार होने से लोगों को राहत मिलेगी। जरूरी काम पर निकलने वाले लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। अब लोग अपनी कार को आराम दे सकते हैं और ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग कर सकते हैं।

गाजियाबाद के लोगों को होगा फायदादिल्ली मेट्रो रेड लाइन पर शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से दिलशाद गार्डन के बीच संचालन शुरू होने से एनसीआर का सफर आसान हो गया है। इस बीच शहीद नगर,  राजबाग, राजेंद्र नगर, श्यामपार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर स्टेशन पड़ेंगे।

डीएमआरसी के अनुसार, रोजाना 1.28 लाख यात्री इस कॉरिडोर से सफर के लिए चलेंगे। नौकरी पेशा, स्टूडेंट्स और बिजनेसमैन को सबसे ज्यादा इसका फायदा होगा। शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से मेट्रो रेल में दिलशाद गार्डन तक के सफर में 16 मिनट का वक्त लगेगा। वहीं कार से दिलशाद गार्डन तक पहुंचने में अभी 55 मिनट का वक्त लगता है। 

नोएडा के लोगों को भी फायदा इधर ब्लू लाइन मेट्रो विस्तार होने के बाद नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रोनिक सिटी तक लोग मेट्रो से सफर कर पाएंगे। नोएडा सेक्टर-32 सिटी सेंटर से सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक ब्लू लाइन मेट्रो जाएगी। यह सेक्शन 6.675 किलोमीटर लंबा है। आम लोगों के लिए यह आज शाम चार बजे से ही यह सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

मेट्रो रेल सेफ्टी के आयुक्त एस।के।पाठक ने दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के 6.675 किलोमीटर नोएडा सिटी सेंटर- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन पर यात्री सुविधा शुरू करने की जरूरी मंजूरी दे दी है।' उन्होंने आगे बताया कि पूरी लाइन एलिवेटेड होगी और इससे नोएडा के लोगों को लाभ होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनट्रिप आइडियाजगाज़ियाबादनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते