लाइव न्यूज़ :

चीन में मौजूद है स्वर्ग का दरवाजा, बादलों से रहता है घिरा

By मेघना वर्मा | Updated: June 26, 2018 10:03 IST

253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था। तेज आंधी के कारण टूटे इस पहाड़ पर गुफा का निर्माण हुआ था।

Open in App

दुनिया में बहुत सी अजीबो-गरीब जगहें हैं जो लोगों को अपनी ओर अनायास ही खींच लेती हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी जगह होती हैं जिसे इंसान खुद बनाते हैं जबकि कुछ जगहें प्राकृतिक होती हैं। आज हम आपको प्रकृतिक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने साल भर पर्यटक आते हैं। खासकर कि भारतीय पर्यटक इसके दर्शन के लिए सबसे ज्यादा आते हैं। इसका कारण यह है कि इस जगह को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है। कौन सी है ये जगह और क्या है यहां की खासियत आइए हम बताते हैं आपको। 

चीन में मौजूद है स्वर्ग की सीढ़ी

चीन में द ग्रेट वॉल आॉफ चाइना के साथ ही एक और फेमस टूरिस्ट स्पॉट है जिसे टूरिस्ट हर साल भारी संख्या में देखने आते हैं। चीन में मौजूद तियानमेन माउंटेन को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है। दरअसल इस माउंटेन में मौजूद गुफा को दुनिया की सबसे ऊंची गुफा भी कहा जाता है। शायद इसलिए भी इस गुफा के रास्ते को स्वर्ग का रास्ता भी कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें- दुबई घूमने के लिए अब नहीं करने होंगे पैसे खर्च, आपके 2 दिन का खर्च उठाएगी सरकार

पहाड़ का हिस्सा टूट कर बन गई है गुफा

खूबसूरत पहाड़ की वादियों में बने इस पहाड़ की ऊंचाई 1528 मीटर लगभग 5 हजार फीट है। बताया यह जाता है कि 253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था। तेज आंधी के कारण टूटे इस पहाड़ पर गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई 196 फीट और ऊंचाई 431 तथा चौड़ाई 187 फीट है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यह गुफा पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ होता है। इस कारण भी इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाने लगा। 

ये भी पढ़ें -पर्यटन की पसंद बताती है आपकी पर्सनैल्टी, आप भी जानिए कैसा है आपका नेचर

यहीं बना है सबसे लम्बा केबल-वे

टूरिस्टों से भरे रहने वाले इस जगह पर जाने के लिए आप सड़क मार्ग के अलावा केबल वे का उपयोग भी कर सकते हैं। दुनिया में आपने अभी तक बहुत से केवल वे देखे होंगे लेकिन चीन की इस गुफा तक पहुंचाने वाला केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े केबल वे के रूप में दर्ज है। जी हां यहां 24459 फीट के इस केबल पर चलते हुए आप खुद को बादलों के बीच पाएंगे। जहां से आप चीन के शहर के नजारे भी देख सकते हैं साथ ही यहां के मौसम और प्राकृतिक नजारों के दर्शन भी कर सकते हैं। केबल से उतरने के बाद आपको 999 सीढ़ियों को चढ़कर जानो होता है तब आप इस गुफा तक पहुंच सकेगें। 

ये भी पढ़ें- किताबों से है प्यार तो जरूर जाएं देश की इन 5 अनोखी लाइब्रेरी में, केले के पत्तों पर पढ़ने मिलेगें प्रचीन दस्तावेज

वॉटर फॉल के अब नहीं मिलते कोई निशान

कहा जाता है कि लगभग 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल भी था, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। हालांकि, अब इस वाटरफॉल का कोई नामो-निशान नहीं है।  

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते