कनाडा डे 2018: कनाडा जाएं तो इन 5 जगहों को देखना ना भूलें

By मेघना वर्मा | Published: July 2, 2018 12:27 PM2018-07-02T12:27:16+5:302018-07-02T12:27:16+5:30

57 मीटर ऊंचा नियाग्रा फॉल्स दुनिया के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इसे "हनीमून कैपिटल ऑफ दि वर्ल्ड" भी कहा जाता है।

canada day 2018: famous tourist place in canada | कनाडा डे 2018: कनाडा जाएं तो इन 5 जगहों को देखना ना भूलें

कनाडा डे 2018: कनाडा जाएं तो इन 5 जगहों को देखना ना भूलें

हर भारतीय का सपना होता है कि एक ना एक दिन वह विदेश घूमे। आप भी अगर विदेश में अपनी छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं तो आप कनाडा का रुख कर सकते हैं। आज कनाडा डे के अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कनाडा कि ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आपको एक ना एक बार जरूर जाना चाहिए। तो बस अगली बार जब भी आप कनाडा जाने का प्लान बनाएं तो इन जगहों पर घूमना ना भूलें। यहां प्रकृति का दिखेगा सुन्दर खजाना। 

1. न्यूफाउंडलैंड का नेशनल पार्क

न्यूफाउंडलैंड उत्तरी अमेरिका में कनाडा तट पर स्थित सबसे अधिक आबादी एक बड़ा द्वीप है। खूबसूरत पहाड़ियों से गिरा न्यूफाउंडलैंड ट्रैकिंग करने वालों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहां की पहाड़ियों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। पहाड़ियों के बीच से निकलती नीली नदी हो या हरे-भरे विशाल पहाड़, आप इन सभी को देखकर बस आंखों में भर लेना चाहेंगे। 

2. न्यू ब्रंसविक

यहां का ज्वार-भाटा दुनिया के सबसे ऊंचाई के लिए जाना जाता हैं। लोग दूर देश-विदेश से यहां का ज्वार भाटा देखने आते हैं। सिर्फ यही नहीं इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत किनारों में भी गिना जाता है। ज्वार भाटा को करीब से समझने के लिए यह एक अहम जगह मानी जाती है। यहां दिखने वाली व्हेल फिश के लिए भी टूरिस्ट्स यहां आना पसंद करते हैं। 

ये भी पढ़ें - आसान नहीं होता रोड ट्रिप पर जाना, इन 5 बातों का रखें ध्यान

3. क्यूबेक शहर

क्यूबेक शहर उत्तरी अमेरिका के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसकी अलग और संरक्षित वास्तुकला की वजह से इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। यहां आज भी औपनिवेशिक काल की फ्रांसीसी विरासत को महसूस किया जा सकता है। इसे दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से भी एक कहा जाता है। तो बस अगली बार पार्टनर के साथ आप इस जगह का रूख कर सकते हैं।  

4. नियाग्रा फॉल्स, ओन्टोरियो

इस फॉल का नाम भी आपने कई बार सुना होगा। 57 मीटर ऊंचा नियाग्रा फॉल्स दुनिया के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इसे "हनीमून कैपिटल ऑफ दि वर्ल्ड" भी कहा जाता है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ये जगह कनाडा के मुख्य शहर टोरंटो से सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर है। पानी के गिरते झरने आपके मन पर कुछ अलग ही असर छोड़ जाते हैं। 

ये भी पढ़ें - ट्रिप के दौरान खुद को इन 5 तरीकों से रखें फिट, ले पाएंगे भरपूर मजा

5. सस्केचेवान के घास के मैदान

ये घास के मैदान मुख्यत: तीन प्रांतों में फैले हुए हैं। मैनिटोबा, सस्केचेवान और अलबर्टा। कई फिल्मों की शूटिंग भी इस जगह पर की गई है। कभी अनाज से भरे गांव अब गायब हो चुके हैं और कई बस्तियां आज खाली और उजड़ी सी दिखती हैं। मगर फिर भी यह शानदार जगहों में से एक है। इसके पास कुछ शानदार पहाड़ियां भी हैं।

Web Title: canada day 2018: famous tourist place in canada

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे