अनोखी है ये झील, एक ओर से चांद और दूसरे से सूरज आता है नजर

By मेघना वर्मा | Published: July 8, 2018 12:11 PM2018-07-08T12:11:34+5:302018-07-08T12:11:34+5:30

इस झील के आस-पास का माहौल इसे और खूबसूरत बनाता है। झील के आस-पास मौजूद पहाड़ इस झील को चारों ओर से ढक लेते हैं और इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं।

Amazing sun moon lake of taiwan in hindi | अनोखी है ये झील, एक ओर से चांद और दूसरे से सूरज आता है नजर

अनोखी है ये झील, एक ओर से चांद और दूसरे से सूरज आता है नजर

दुनिया में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं जिन्हें देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। कुछ जगहों के प्राकृतिक नजारे मन मोह ले जाते हैं तो कहीं का मौसम। कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिसे देखकर लोग आश्चर्य से भर जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खासियत है यहां के प्राकृतिक खूबसूरती। हम जिस झील के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वहां से धरती का शायद सबसे मनमोहक और आश्चर्य करने वाला नजारा देखने को मिलता है। आप भी देखिए क्या है इस झील मे खास।

एक ओर से धरती और दूसरी ओर से दिखता है सूरज का नजारा

ताइवान की इस अनोखी और खूबसूरत झील के चर्चे पूरे दुनिया में होते हैं। यहां की खास बात यह है कि इस झील को अगर कोई पूर्व दिशा से देखे तो ये सूरज के जैसी गोल नजर आती है और इसे कोई पश्चिम दिशा से देखे तो ये आधे चांद की तरह दिखाई देता है। सनमून लेक के ही नाम से जानी जाने वाली इस झील को चारों ओर इसके पेड़ और झाडं इसे ढ़क लेते हैं इसलिए यह चांद जैसा लगता है। इसे देखना वाकई किसी अजूबे से कम नहीं है। 

चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़

ताइवान की इस झील के आस-पास का माहौल इसे और खूबसूरत बनाता है। झील के आस-पास मौजूद पहाड़ इस झील को चारों ओर से ढक लेते हैं और इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। हर साल यहां लाखों सैलानी इस झील का लुत्फ उठाने आते हैं। 

ठंड के समय अद्भुत होता है नजारा

सनमून इस लेक का नजारा वैसे तो हर सीजन में अलग ही होता है लेकिन ठंड के समय इसका नजारा देखते ही बनता है। आप इस झील के किनारे बैठकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। काले घने बादल के बीच आप और आपको पार्टनर एक दूसरे के और करीब आ जाएगा। बस अब अगली बार कभी भी ताइवान जाने का प्लान बने तो सनमून झील को देखना ना भूलें।    

Web Title: Amazing sun moon lake of taiwan in hindi

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे