काशी और बनारस नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में शुमार किया जाता है। गंगा किनारे बसे हुए इस शहर का जिक्र वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भारतीय त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से काशी कि स्थापना ख़ुद भगवान शिव ने की है। अन्य मान्यता है कि काशी भोलेनाथ के त्रिशूल पर स्थित है। काशी को लेकर ऐसी ही कई अन्य मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनका लब्बोलुआब यह है कि यह शहर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम केंद्र रहा है। काशी में गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन दिया था। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने काशी में जन्म लिया था। अघोर पंथ के सिद्ध पुरुष करपात्री जी महाराज, बाबा कीनाराम और अवधुत भगवान राम जैसे संतों की काशी कर्मभूमि रही है। कबीर और तुलसी जैसे भक्तिकालीन संतों की भी काशी ही कर्मभूमि रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुदामा पाण्डेय धूमिल, नामवर सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरिजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, राजन-साजन मिश्र, बिरजू महाराज जैसी महान हस्तियाँ बनारस से जुड़ी रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। Read More
काशी में हुए आतंकी सीरियल बम की उस घटना को आज पूरे 16 साल हो जाएंगे। हर साल काशी की जनता संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर इस आतंकी घटना को याद करते मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ...
मतदाताओं के लिए मिसाल बना आजमगढ़ का एक वृद्ध दंपति, चोटिल होने के बावजूद ठेली से मतदान देने पहुंचे, 76 वर्षीय हरिलाल अपनी पत्नी को ठेली में बैठाकर वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे, यूपी में मतदान के आखिरी चरण के दौरान सोमवार की तस्वीरें. ...
सपा ने आरोप लगाया कि वाराणसी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर ईवीएम या चुनाव संबंधित गड़बड़ी के लिए कई नंबर भी जारी किए हैं। ...
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि वाराणसी जिले की रोहनिया विधानसभा 387 के बूथ संख्या 151 पर ईवीएम खराब हो गया है, जिससे मतदान बाधित हो गया है। सपा के इन आरोपों पर यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां ड्यूटी पर जो अधिकारी है उसने जानबूझ ...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज 7वें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसके तहत 54 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सातवें चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ...
वाराणसी में इस बार 18 वर्ष के आयु के 44 हजार 318 मतदाता पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा क्षेत्रवार जिले में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा दी है। ...