Uyghurs (वीगर)- Latest Breaking News Headlines वीगर की ताज़ा खबर Information, Pictures, Articles, Videos Lokmat News Hindi

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
वीगर

वीगर

Uyghurs, Latest Hindi News

इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के अनुसार वीगर मुसलमान मूलतः तुर्की मूल के मुसलमान हैं। वीगर मुसलमान नस्ली और भाषायी तौर पर चीनी हान के बनिस्बत मध्य एशिया के तुर्कमान, अज़ेरी और कज़ाक मुसलमानों के करीबी हैं। चीन में करीब एक करोड़ वीगर रहते हैं।ब्रिटैनिका के अनुसार चीन में 1949 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPP) के सत्ता में आने के बाद तिब्बत और शिनजियांग जैसे स्वायत्तशासी क्षेत्रों पर चीन सरकार ने नियंत्रण बढ़ाना शुरू कर दिया और उन्हें पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया।शिनजियांग चीन की राजधानी बीजिंग से करीब 1400 किलोमीटर दूर है। शिनजियांग में पिछले कुछ सालों में चरमपंथी गतिविधियों में बढ़ोतरी आयी है। साल 2009 में शिनजियांग में बड़े पैमाने पर दंगे हुए जिसमें करीब 200 लोगों की मौत हुई थी। चीनी सरकार ने शिनजियांग में हजारों की संख्या में रेड आर्मी के जवान तैनात कर दिये थे।ब्रिटैनिका के अनुसार चीन के इंटरनेट सर्च इंजन और सोशल मीडिया साइटों पर वीगर और शिनजियांग जैसे शब्दों को सर्च नहीं किया जा सकता।शिनजियांग प्रांत में चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने नाबालिग बच्चों पर किसी भी तरह के धार्मिक रीति-रिवाज या कर्मकांड में शामिल होने के लिए दबाव बनाने वाले अभिभावकों के लिए सजा का प्रावधान किया हुआ है। शिनजियांग में सरकार कर्मचारी रमज़ान के दौरान रोज़ा (उपवास) नहीं रख सकते। चीन सरकार ने शिनजियांग के स्कूलों में भी कम्युनिस्ट विचारधारा के अनुरूप शिक्षा देने की व्यवस्था की हुई है।
Read More