भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि गिल ने इसके लिए 47 गेंदों का सामना किया। ...
एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे खिलाड़ियों के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम ने पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले पावरप्ले के अंदर तीन कैच छोड़ दिए। ...
यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि यहां खेल शुरू होने से पहले बारिश के चलते पिच को कवर किया गया है। इससे पिछला मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान बारिश के चलते रद्द हो गया था। ...
नवीनतम घटनाक्रम के अनुसार, रोहित की टीम इंडिया एशिया कप के अपने दूसरे मैच में तेज गेंदबाज बुमराह के बिना उतरेगी। भारतीय तेज गेंदबाज निजी कारणों से स्वदेश लौट आए हैं। ...
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) पर निशाना साधते हुए सेठी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘कितना निराशाजनक। बारिश ने क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में खलल डाला। लेकिन भविष्यवाणी भी यही की गई थी..." ...
लगातार हो रही बारिश के कारण दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं डाली गई। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को 50 ओवर में जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया था। ...