तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
अभिनेता से नेता बने कमल हसन ने कहा है कि उनकी पार्टी एमएनएम 20 सीटों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो जाने के बाद चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम फैसला करेगी। ...
AIADMK की पूर्व महासचिव शशिकला नटराजन, उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन एक गुट के नेतृत्व कर रहे थे तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम दूसरे धड़े का। मद्रास हाई कोर्ट के फैसले से तमिलनाडु की पलानीस्वामी सरकार को बड़ी राहत मिली है। ...
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: तमिलनाडु सरकार के मंत्री डी जयकुमार इस वक्त दो कारणों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ वो एक बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर विवाद में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका एक ऑडियो टेप वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे ऑडियो टेप में मंत्री एक महिला को गर् ...
घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। हाथीदांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान लेने वाले और करोड़ों रूपए के चंदन की तस्करी करने वाले वीरप्पन ने डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान ली और इनमें आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी थे। ...
मलाती ने यहां मंगलवार (16 अक्टूबर) को संवाददाताओं से कहा कि उसे अपने निलंबन के बारे में एक प्रोफेसर से पता चला। उसने कहा कि हालांकि कॉलेज अधिकारियों ने उससे कहा कि इस संबंध में उसके आवास पर पत्र भेजा गया था, लेकिन यह अब तक उसके घर नहीं पहुंचा है। ...