श्रीलंकाई सेना ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावों को भी किया जब्त

By भाषा | Published: October 30, 2018 03:15 AM2018-10-30T03:15:33+5:302018-10-30T03:15:33+5:30

स्थानीय मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी. सेसु राजा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि 11 मछुआरे अनजाने में मछली पकड़ने के लिए आईएमबीएल पार कर गए।

11 Tamil Nadu fishermen arrested by Sri Lankan army , two boats seized | श्रीलंकाई सेना ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावों को भी किया जब्त

श्रीलंकाई सेना ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावों को भी किया जब्त

तमिलनाडु के 11 मछुआरों को सोमवार को श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) पार करने और प्राय्रद्वीपीय देश के निकट नेदुनथिवु में मछली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी. सेसु राजा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि 11 मछुआरे अनजाने में मछली पकड़ने के लिए आईएमबीएल पार कर गए।

मछुआरों को बाद में कंकेसनथुरई ले जाया गया। उनकी दो नावों को भी जब्त कर लिया गया।

इस महीने की शुरुआत में करीब एक हजार मछुआरों को कच्चाथिवु के निकट मछली मारने के दौरान श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया था और उनके उपकरणों को नष्ट कर दिया था।

Web Title: 11 Tamil Nadu fishermen arrested by Sri Lankan army , two boats seized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे