सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
शिवसेना के नेता ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति हो रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि हताशा के कारण हो रहे राजनीतिक पेट दर्द के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। ...
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुशमिजाज और जिंदगी को अपने अंदाज में जीने वाले सुशांत की मौत उनके दोस्त पचा नहीं पा रहे हैं। ...
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। गुप्तेश्वर पांडे के मुताबिक सुशांत के बैंक अकाउंट से पिछले चार साल में करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए। ...
इस संबंध में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा है कि उसके बंगाली होने के कारण सोशल मीडिया पर अज्ञात लोग उसे गाली दे रहे हैं। ...