अमृता फड़नवीस को अगर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें महाराष्ट्र छोड़ देना चाहिए: अनिल परब

By भाषा | Published: August 4, 2020 07:35 PM2020-08-04T19:35:25+5:302020-08-04T19:35:25+5:30

परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि अमृता फड़नवीस का बयान सत्ता खोने की भाजपा की ‘‘हताशा’’ को दिखाता है और इसके पीछे ‘‘सौ प्रतिशत राजनीति है।’’ 

If Amrita Fadnavis does not trust the police, she should leave Maharashtra: Anil Parab | अमृता फड़नवीस को अगर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें महाराष्ट्र छोड़ देना चाहिए: अनिल परब

देवेंद्र फड़नवीस व उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस (फाइल फोटो)

Highlightsदेवेन्द्र फड़नवीस पिछले पांच साल जब मुख्यमंत्री थे तो उनके पास गृह विभाग भी था।अनिल परब कहा,‘‘ अब अगर वे सत्ता में नहीं हैं और केवल इस वजह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस अगर असुरक्षित महसूस करती हैं और उन्हें मुंबई पुलिस पर कोई भरोसा नहीं रहा है तो उन्हें राज्य छोड़ देना चाहिए।

परब का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले अमृता फड़नवीस ने ट्वीट किया कि मुंबई ने अपनी ‘‘मानवता’’ खो दी है और जिस प्रकार से पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले को देख रही है यह ‘‘रहने के लिए अब सुरक्षित नहीं है।’’ परिवहन मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देवेन्द्र फड़नवीस पिछले पांच साल जब मुख्यमंत्री थे तो उनके पास गृह विभाग भी था।

उन्होंने कहा,‘‘सरकार बदल गई(पिछले वर्ष) लेकिन पुलिस बल वही हैं। मुझे लगता है कि अगर उन्हें (अमृता) उन पुलिसकर्मियों पर भरोसा नहीं है जिन्होंने पिछले पांच वर्ष उनकी रक्षा की और जो अब भी उनकी रक्षा कर रहे हैं, तो उन्हें राज्य छोड़ देना चाहिए।’’

परब ने कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्ष पुलिसकर्मियों की सराहना करती रही लेकिन सत्ता जाने के बाद उसने सुर बदल दिए। उन्होंने कहा,‘‘ अब अगर वे सत्ता में नहीं हैं और केवल इस वजह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो उनके पास केवल यही विकल्प है कि वे यह राज्य छोड़ दें।’’

मंत्री ने कहा कि अमृता फड़नवीस का बयान सत्ता खोने की भाजपा की ‘‘हताशा’’ को दिखाता है और इसके पीछे ‘‘सौ प्रतिशत राजनीति है।’’ 

Web Title: If Amrita Fadnavis does not trust the police, she should leave Maharashtra: Anil Parab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे