सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील हैं। वह इस मामले की हर एक पहलू से कानूनी पड़ताल कर रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट सही बताने पर विकास सिंह ने सीबीआई निर्देशक को पत्र लिखा है। ...
रिया चक्रवर्ती के पड़ोसी का दावा है कि उन्होंने रिया और सुशांत को 13 जून की शाम साथ में देखा था। रिपोर्ट्स हैं कि सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। ...
पुलिस के एक अन्य अफसर ने बताया कि सुशांत मामले में समाचार चैनलों की बहस में शामिल होने वाली महिला ने अपना फेसबुक खाता हैक किए जाने की शिकायत भी की है। अफसर ने बताया कि पुलिस का साइबर दस्ता इस शिकायत की जांच कर रहा है। ...