रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने लिया एक्शन, पहुंचीं हाई कोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 6, 2020 04:22 PM2020-10-06T16:22:28+5:302020-10-06T16:22:28+5:30

रिया की एफआईआर की जांच भी सीबीआई के पास ही पहुंच गई है। हाल ही में खबर आई थी इसी सिलसिले में सीबीआई सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

sushant singh rajput sister approach-bombay-high-court-to-quash-rhea-chakraborty-fir | रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने लिया एक्शन, पहुंचीं हाई कोर्ट

रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने लिया एक्शन, पहुंचीं हाई कोर्ट

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत की थीदिवंगत एक्टर की बहनों ने हाईकोर्ट का रूख किया है।


सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत की थी। रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्जी पर अवैध दवाएं लिखवाकर सुशांत को खरीदने के लिए कहा था। अब इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिऐक्ट किया था।  सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका और दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।

अब रिया की एफआईआर की जांच भी सीबीआई के पास ही पहुंच गई है। हाल ही में खबर आई थी इसी सिलसिले में सीबीआई सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। लेकिन इसी बीच दिवंगत एक्टर की बहनों ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

एक्टर की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं और उन्होंने अपने खिलाफ मुंबई पुलिस में दर्ज रिया चक्रवर्ती की FIR को रद्द किए जाने की मांग की है। प्रियंका और मीतू की याचिका पर आज जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस कार्णिक सुनवाई करने वाले थे। लेकिन रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के जूनियर दीपल ठक्कर ने बताया कि मानेशिंदे किसी और केस में बिजी हैं। अब इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी।

रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने सुशांत के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में उन्होंने भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Web Title: sushant singh rajput sister approach-bombay-high-court-to-quash-rhea-chakraborty-fir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे