सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
संदीप नाहर (Sandeep Nahar) ने कथित सुसाइड से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रिश्तों को लेकर कई बातें साझा की हैं। फिलहाल पुलिस उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ...
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एक्टर की बहन प्रियंका सिंह पर केस को आगे चलाने की बात कही है। जबकि मीतू सिंह को राहत प्रदान कर दी गई है। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन सहित कुल 17 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. ...
सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ट्विटर पर #SushantDay ट्रेंड कर रहा है। अंकिता लोखंडे ने भी इस मौके पर सुशांत के दो पुराने वीडियो शेयर किए हैं। ...
इस मामले में अब तक अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत और दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ भी हो चुकी है। ...
भारत के लिए साल 2020 चुनौतियों से भरा रहा। पिछले साल शुरू हुए सीएए कानून पर बवाल इस साल के शुरू तक जारी रहा और दिल्ली में दंगे भी भड़के तो वहीं साल बीतते-बीतते किसान आंदोलन चल रहा है। इसके बीच देश में कई बड़ी घटनाएं घटी... ...