बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गहराया शक, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

By अमित कुमार | Published: February 15, 2021 04:10 PM2021-02-15T16:10:36+5:302021-02-15T16:13:39+5:30

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एक्टर की बहन प्रियंका सिंह पर केस को आगे चलाने की बात कही है। जबकि मीतू सिंह को राहत प्रदान कर दी गई है।

Sushant Singh Rajput case: Bombay High Court quashes complaint against Meetu Singh Priyanka Singh to be probed | बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गहराया शक, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद भी अभी तक एक्टर के सुसाइड करने की सही वजह सामने नहीं आ पाई है।सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है।प्रियंका सिंह पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को गलत दवाइंया देने का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल सुसाइड किया था। सुशांत की मौत के बाद से ही लगातार उनकी मौत पर चर्चाएं हो रही है। सोमवार यानी कि आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ इस मामले में आगे कारवाई करने का फैसला सुनाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ एआईआर दर्ज कराई थी।

रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि एक्टर की बहनों ने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार संग मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था। रिया ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मानसिक हालत जाने बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं। इसके बाद रिया ने कोर्ट तक इस मामले को पहुंचाया था। रिया के मुताबिक सुशांत को सुसाइड करने के लिए उनकी बहनों ने ही मजबूर किया था। 

 बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में मीतू सिंह के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया, जबकि प्रियंका पर अभी आगे भी कारवाई चलाने की बात कही है। कोर्ट के इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने खुशी जाहिर की है। वकील ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती का सच्चाई और न्याय मांगना सफल हुआ। सत्यमेव जयते।

Web Title: Sushant Singh Rajput case: Bombay High Court quashes complaint against Meetu Singh Priyanka Singh to be probed

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे