सुनील गावस्कर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो पहले बॉम्बे क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और बाद में भारतीय टीम में शामिल हुए। सुनील गावास्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं। उनके नाम काफी समय तक सबसे अधिक टेस्ट रनों और टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड रहा, जिसे करीब 2 दशक बाद भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। सुनील गावस्कर ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया हो, हालांकि इनमें से एक भी मैच में भारत को जीत हासिल नहीं हुई। गावस्कर का जन्म मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में 10 जुलाई 1959 को हुआ था। 1966 में वे भारत के सबसे अच्छे 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने। मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रह चुके सुनील गावस्कर ने 1968-69 में कर्नाटक के विरुद्ध मैच खेला, लेकिन उनके बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उनके सेलेक्शन पर ही सवाल उठ गए। 1983-84 में गावस्कर का बैट वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल द्वारा एक जान-बूझकर फेंकी गई गेंद में टूट गया। दूसरे टेस्ट में गावस्कर ने जवाबी हमला करते हुए मार्शल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 37 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। गावस्कर ने 121 रन बनाए, जो उनका 29वां टेस्ट शतक था, जो 94 बॉल पर उनके 95वें टेस्ट मैच में था। इस रिकॉर्ड के साथ गावस्कर ने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। अपने करियर के 99वें टेस्ट मैच में शतक जमाकर गावस्कर ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके नाम (विकेटकीपिंग को छोड़कर) 100 से भी अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। गावस्कर को भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। 2012 में उन्हें 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर क्रिकेट इन इंडिया' दिया गया। Read More
Royal Challengers Bengaluru IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपना भाग्य पलटने के लिए मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करनी चाहिए। ...
IND vs ENG, 5th Test: जायसवाल अब सुनील गावस्कर के 774 रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं, जो एक टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक है। ...
Sunil Gavaskar 10000 Runs Record: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज के दिन 37 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहल भारतीय बल्लेबाज बने थे। गावस्कर टेस्ट इतिहास में पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने 10 हजार ...
7 March History: कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब जब यह उपलब्धि हासिल करेगा तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था। ...
IND vs ENG: भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना रविचंद्रन अश्विन ने यूं तो सालों पहले पूरा कर लिया था। अब उनका एक सपना और पूरा होने वाला है। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ...
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। भारत 3-1 से सीरीज जीतकर आगे है। वहीं, सीरीज का आखिरी और 5वां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज 4-1 से खत्म करना चाहगा। ...
जायसवाल ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन कोहली के 655 रनों की बराबरी की। विराट ने 2016 की घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में 109.16 की औसत से 655 रन बनाए थे। ...