कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
इस घटना की पशु अधिकार समूहों और भाजपा ने व्यापक निंदा की है, और माफ़ी मांगने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिमला के सुदूर कुफरी इलाके में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने भाग लिया और खाने में जंगली चिकन, बिच्छू बूट ...
Himachal Pradesh : नए विधेयक का उद्देश्य विधायकों की पेंशन बंद करके उन्हें दल बदलने से रोकना और हतोत्साहित करना है। विधेयक के अनुसार, "कोई व्यक्ति अधिनियम के तहत पेंशन का हकदार नहीं होगा यदि उसे संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत क ...
हिमाचल प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले दिन उनके बैंक खातों में नहीं आया। हिमाचल प्रदेश इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रहा है और यही कारण है कि राज्य सरकार के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे भी नही हैं ...
Himachal Pradesh cloudburst: इस आपदा की स्थिति में भी सोशल मीडिया के लाइक्स और कमेंट को ही सबकुछ समझने वाले अपनी जान संकट में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रील और फोटो वीडियो के शौकीन उफनाती नदियों के किनारे फोटे खिंचाते और वीडियो बनाते देखे गए। ...
Assembly bypoll Election live 2024: हिमाचल प्रदेश में नजर रहेगी, जहां भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों से खाली हुई तीन सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ पर मतदान हो रहा। ...